अंक पत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया,

अंक पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

दारुल उलूम मोहम्मदिया के हॉल में हुआ आयोजन

लार क्षेत्र के रामनगर गांव में स्थित मदरसा दारुल उलूम मोहम्मदिया रामनगर में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब मोहम्मद आबिद (खजांची) ने की, जबकि कार्यक्रम जनाब अशफ़ाक़ अहमद साहब की सरपरस्ती में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कक्षा 1 से 9 तक के मेघावी छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किए गए। संस्था की ओर से यह महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई कि पुरस्कार प्राप्त छात्रों को क्रमशः प्रति माह 100, 80 और 70 रुपये वजीफा भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट के साथ आकर्षक ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अभिभावकों की भारी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे सबसे बड़े हॉल में भी जगह कम पड़ गई। इस दौरान वक्ताओं ने तालीम की अहमियत और बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया।
पुरस्कार प्राप्त कर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और यादगार साबित हुआ।
इस अवसर पर मदरसा के प्रधानाचार्य मोहम्मद सईद अख्तर, अशफाक अहमद, शफीक अहमद, गुलाम आसी, अफजल हुसैन, वकील अहमद, इम्तियाज़ अंसारी, मोहम्मद रज़ा, इम्तियाज़ अहमद, वाहिद रज़ा,सईद अहमद, अज़हर हुसैन, मनउवर  हुसैन, शाहीन जहां, रहमत अली, हसन रज़ा आदि शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।