चौक चौराहे फतेहपुर स्थिति गोमती स्वीट हाउस के पास लगे जर्जर विद्युत पोल को भी बदला गया!
व्यापार मंडल द्वारा जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उठाई गई जनसमस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए दोनों ही जन समस्याओं का समाधान किया!
मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया!
साथ ही एक्सियन खागा वा जे. ई. डी. डी.सोलंकी वा सहयोग करने वाले सभी सम्मानित महानुभावों का भी आभार व्यक्त किया!
खागा /फतेहपुर::- व्यापार मंडल द्वारा जनहित में उठाई समस्या का निदान हो गया है,खागा नगर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक होने वाली विद्युत कटौती का समय बदला गया,साथ ही गोमती स्वीट हाउस फतेहपुर चौक में टेढ़ा विद्युत पोल भी बदला गया।व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए कहा कि गत दिनों फतेहपुर के कलेक्ट्रेट स्थिति गांधी सभागार में जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में हमारे द्वारा उठाई गई उपरोक्त जनहित की समस्या को जिलाधिकारी महोदय जी ने गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त दोनों ही जन समस्याओं जा अतिशीघ्र निस्तारण करवाया,इसके लिए हम अपनी ओर से खागा नगर के सम्मानित व्यापारी भाईयों की ओर से जिलाधिकारी महोदय का हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं,साथ ही एक्सियन महोदय खागा वा जे ई साहब डी डी सोलंकी जी का भी हार्दिक आभार,इस नेक कार्य में जिन्होंने सहयोग किया उन सभी का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।
ब्यूरो रिपोर्ट



