LPG सिलेंडर के लिए धाता एजेंसी में लग रही है लंबी लाइन ………
धाता ( फतेहपुर) ::- पश्चिमी देशों में युद्ध का असर अब शहर के लोगों पर भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन का स्टाक खत्म हो गया। पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल खत्म होने का बोर्ड लगा दिया। कुछ पेट्रोल पंपों में एक लिमिट लगा दी गई जैसे एक मोटर साइकिल को 100रु का ही तेल दिया जाएगा।
इससे वाहन चालकों में पेट्रोल के लिए आपाधापी भी देखने को मिली। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टाक रहता है। सोमवार से युद्ध के कारण ईंधन की कमी की अफवाह के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी रही।
इस कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर रोज का स्टाक खत्म हो गया। रविवार को अवकाश के कारण टैंकर नहीं आ सके, इस वजह से एक-दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कमी की शिकायत मिली है, इससे युद्ध का कोई लेना देना है।
संबंधित विभाग ने बताया कि रिफाइनरी से जिले को पर्याप्त स्टाक मिल रहा है। आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। पंप संचालकों ने कंपनियों से संपर्क किया तो वहां से जल्द ही ईंधन की गाड़ियां आने का दावा किया है इससे जल्द ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
वहीं पेट्रोल पंप के संचालकों ने बताया की पेट्रोल कम्पनियों के क्रेडिट पर आपूर्ति रोकने और डिपो से टैंकरों की देरी के कारण यह समस्या आई।
दाम भी बढ़ने की भी चर्चा हो रही है।
पश्चिमी देशों में युद्ध के कारण कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस कारण पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इसके डर के कारण शनिवार को काफी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लाइन लगी रही।
लोगों द्वारा वाहनों का टैंक फुल करवाया जा रहा है।
पंप पर पेट्रोल खत्म होने का संकेतक बोर्ड लगा हुआ था। इस तरह की सूचनाएं मिलते ही लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डलवाने निकल गए।
संबंधित विभाग ने कहा
लोग अफवाह से बचें। इसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
वहीं धाता इंडियन गैस एजेंसी में भी गैस के लिए लंबी लाइने लग रही है लोग सुबह से ही एजेंसी में गैस के लिए लाइनों में खड़े हो रहे हैं जो दोपहर तक चलता है। बुकिंग न होने तथा गैस न मिलने से लोग काफी परेशान देखे जा रहे हैं। वहीं एजेंसी के संचालक के अनुसार हमारे पास पर्याप्त मात्रा में गैस है लोग अफवाह के कारण लाइन लगा कर परेशान हो रहे हैं।
उपभोक्ताओं के अनुसार पहले तो टोल फ्री नंबर पर आसानी से बुकिंग हो जाती थी पर अब बुकिग करना बड़ा मुश्किल कार्य हो गया है। उस पर अन्य कई नियम लगाकर बुकिग कैंसिल कर दी जा रही है।
Crime 24hours/संवाददाता सूर्य नरायण



