मनियर बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे उत्तर प्रदेश एवं बिहार सीमा क्षेत्र के ककरघट्टा गांव के सामने बिहार क्षेत्र में एवं मनियर दियरा टुकड़ा नंबर 2 के सामने बिहार प्रांत के मनियर दियरा टुकड़ा नंबर 1 में अवैध रूप से बन रहे कच्ची दारू के विरुद्ध मनियर पुलिस ने रविवार व सोमवार को अभियान चलाकर अवैध रूप से फल फूल रहे दारू की भट्ठियों को तहस-नहस किया और काफी मात्रा में बन रहे दारू, लहन इत्यादि सामग्री को नष्ट किया। मनियर पुलिस के अनुसार पुलिस की भनक पाकर इस कार्य में संलिप्त दारू बनाने वाले भागने में सफल रहे। इस कार्यवाही में मनियर एस एच ओ कमलेश पटेल, उपनिरीक्षक गण गुरुप्रसाद सिंह, राजीव पांडेय व अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल पतिराम चौरसिया ,राजू पासवान, उदय सिंह यादव ,रामप्रताप यादव ,रामाश्रय यादव ,रामसजीवन यादव मय फोर्स मौजूद रही,!
Related Articles
50 वर्षीय व्यक्ति ने आर्थिक तंगी से ऊबकर फांसी लगाकर जान दे दी
दलनछपरा दोकटी क्षेत्र में मुरलीछपरा गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने आर्थिक तंगी से ऊबकर मंगलवार की देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह दोकटी पुलिस पहुंची। उसने अधेड़ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुरलीछपरा निवासी लियाकत अली टेंपो चलाकर किसी तरह […]
भूतपूर्व सैनिक कैंटीन का भव्य उद्घाटन हुआ
मनियर भूतपूर्व सैनिक कैंटीन का भव्य उद्घाटन हुआ मनियर बलिया सरवार ककरघट्टी स्थित राजाराम सिह कटरा में बुधवार को भूतपुर्व सैनिक कैंटीन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने फीता काटकर किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि मनियर मे कैंटीन खुलने से क्षेत्रीय जनता को कई फायदे होगें। जिस समान के लिए क्षेत्र […]
बलिया के एडिशनल एसपी सस्पेंड
देवरिया। पड़ोसी जनपद बलिया के एडिशनल एसपी सस्पेंड हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार त्रिपाठी को शासन ने सस्पेंड किया है। विजय कुमार त्रिपाठी पर आरोप है कि जिले के चकिया के रहने वाले विकास कुमार सिंह को इंटेलिजेंस का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों से मुलाकात करवा रहे थे। बलिया जिले में मूल रूप […]