थाना एट पुलिस ने दो पक्षों में झगड़ा फसाद करने पर दोनों पक्षों को किया पाबंद

रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन

एट जालौन

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी के निर्देशानुसार जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 22.07.2026 को उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद के निकट मार्गदर्शन में व थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में ओपन निरीक्षक सत्यप्रकाश थाना एट जनपद जालौन द्वारा प्रथम पक्ष मिथुन बाबू पुत्र श्री भगवत उर्फ पप्पन निवासी ग्राम पचोखरा थाना एट जनपद जालौन उम्र करीब 39 वर्ष व द्वितीय पक्ष बहीद उर्फ खलील उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र दीन मुहम्मद निवासी ग्राम पचोखरा थाना एट जनपद जालौन के मध्य जमीन को लेकर झगडा फसाद पर अमादा होने व मना करने के उपरांत न मानने की स्थिति में अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0 मे गिरफ्तार कर माननीय एस0डी0एम0 न्यायालय उरई को रवाना किया गया ।