जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध बंदूक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध एक नाल की देशी बंदूक व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की जानकारी के अनुसार 19/20 जुलाई 2026 की रात्रि थाना नरैनी पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कबौली से एक अभियुक्त को अवैध बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना नरैनी में मु०अ०सं०- 190/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए सम्बन्धित मा० न्यायालय भेजा गया। संबंधित व्यक्ति के पास से 01 अवैध देशी बंदूक 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ताजुद्दीन पुत्र युनुस निवासी ग्राम कबौली थाना नरैनी जनपद बांदा बताया गया। उक्त पर मु०अ०सं०- 190/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरैनी जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया। व्यक्ति के आपराधिक इतिहास में मु०अ०सं०- 115/22 धारा 306/363/376(D) भादवि ,3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना बिसण्डा जनपद बांदा में मामला पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० कल्बे अब्बास खान थाना नरैनी तथा कां० अजय यादव मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


