प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान चलाया गया आम जनमानस को जागरूक किया गया

फतेहपुर ::- प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए आज दिनाँक 20/07/26 को प्रातः11 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेडक्रास भवन में 75 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ यू बी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी,विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक कुमार गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा 5 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान कर किया गया।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को चेयरमैन व उपस्थित सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।ततपश्चात रेडक्रॉस चेयरमैन व सभी आजीवन सदस्यों द्वारा गोद लिए गए सभी 75 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान की गई।पोषण सामग्री में भुने चने,मूंगफली के दाने,गुड़,सत्तू,प्रोटीन पाउडर दिया गया।यह सामग्री प्रत्येक मरीज के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी।कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किया गया।साथ ही चल रहे भूगर्भ जल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत डॉ अनुराग द्वारा सभी को जल संरक्षण हेतु वाटर बेल लगाने व व्यर्थ पानी न बहाने हेतु जागरूक किया तथा जल संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई।रेडक्रास परिवार के सदस्य आनंद स्वरूप रस्तोगी,मोनू रस्तोगी,विशाल रस्तोगी,छाया श्रीवास्तव,साधना श्रीवास्तव,अभिषेक रस्तोगी,प्रवीण अवस्थी,रुपाली श्रीवास्तव, मोहन ज्योति,डॉ विवेक,वंदना गुप्ता ने क्षय रोगियों को गोद लेकर उनकी सेवा हेतु निक्षय मित्र भी बने तथा सभी क्षय रोगियों का फेस वेरिफिकेशन भी किया गया ताकि आगे निक्षय योजना के तहत उन्हें अन्य सुविधाएं भी दी जा सकें।इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह,कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव,आजीवन सदस्य कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता,रामकिशोर शुक्ल,शैलेंद्र रस्तोगी,वंदना गुप्ता,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, चंद्र श्रीवास्तव,राजेश राजन,अमित कुमार श्रीवास्तव, कौशल कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार पांडेय,मनीष कुमार सिंह,गोरेलाल,प्रशांत चतुर्वेदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट