दिन दहाड़े असलहा के बल पर सर्राफा दुकानदार को लूटने का प्रयास

शेयर करे

पिस्टल ताने बदमाश की करतूत सीसीटीवी में कैद 

देवरिया में पुलिस में पुलिस गस्त कहां और कब हो रही, जब दिन दहाड़े जिले के सलेमपुर उपनगर के संत तुलसी मार्ग पर एक सराफा दुकानदार को असलहा लगाकर नकाबपोश बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। लूट में तो असफल हुए लेकिन भीड़भाड़ से आराम से निकल गए।  पुलिस की चुस्त व्यवस्था के चलते सूचना पर तुरंत पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। साथ ही फुटेज भी खंगाला। पुलिस जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। सलेमपुर उपनगर के किशोरगंज वार्ड के रहने वाले ध्रुव कुमार वर्मा की संत तुलसी मार्ग पर परिवार के साथ रहते हैं। साथ ही मकान में ही सराफा की दुकान चलाते हैं। दुकानदार का आरोप है कि सुबह 11 बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उसमें से एक बाइक से उतर कर दुकान में घुस कर दुकानदार पर असलहा तान दिया ध्रुव ने शोर किया तो आसपास के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।

यह घटना साबित करती है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। सलेमपुर जैसे सघन आबादी के क्षेत्र से किसी बदमाश का दिन दहाड़े आराम से निकल जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।