उत्तर प्रदेश देवरिया

नोनापार में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या

देवरिया। जिले में हत्याओं का दौर जारी है। बीती रात भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार में नवविवाहिता नीतू यादव पत्नी अरविंद यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने हत्यारोपी पति व उसके एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। मृतका के भाई अरबिंद निवासी एक्सरहा टोला, लार ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरी बहन नीतू यादव ने अपने पति अरविंद यादव पुत्र अरुण यादव निवासी नोनापार को आपत्तिजनक हाल में चाची के साथ देख लिया था। बहन ने पूरी घटना हम लोगों को फोन पर बताई। उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा था। बीती रात में ही नीतू का हाथ पैर बांध कर गला दबाकर हत्या कर दी गयी। भटनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति अरविंद यादव व उसके एक भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का मायका लार थाना के बलुआ गौरी के एक्सरहा टोला में है। उसकी शादी इसी वर्ष 11 फरवरी को हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!