खागा उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने किया धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
उपजिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
खागा (फतेहपुर)उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने धान क्रय केंद्र हथगाम में एफसीआई का निरीक्षण किया। और खरीद के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।उन्होंने प्रथम दृष्टया खरीद केंद्र की व्यवस्था को सही पाया।उन्होंने धान को जल्द से जल्द मिलों में भेजने के निर्देश दिए।एसडीएम ने धान की गुणवत्ता को परखते हुए अभिलेखों को भी चेक किया।
खागा तहसील क्षेत्र के हथगाम नगर के राजकीय धान क्रय केंद्र का उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय हो रहे धान की क्वालिटी को परखा जो संतोषजनक पाया गया।क्रय केंद्र में अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पाया कि 6 जनवरी तक कुल धान की खरीद 19500 7 कुंटल 60 किलो की गई है।इस इस खरीद के सापेक्ष 18916 कुंटल 40 किलो धान मिलों को भेजा जा चुका है।
इन्होंने धान को तत्काल मिलों में भेजने के निर्देश दिए। और निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अब तक 355 किसानों का ऑनलाइन कुल तीन करोड़ 64 लाख 196 रुपए भुगतान किया जा चुका है।उन्होंने केंद्र में लाए गए किसानों के धान के बारे में किसानों से जानकारी ली जिसमें अमरजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी मवैया का लगभग 60 कुंतल,उमाशंकर भानपुर का लगभग 50 कुंतल, राम राखन पलवा 50 कुंतल धान केंद्र में मौजूद पाया गया। एसडीएम ने धान की खरीद के लक्ष्य को और बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने केंद्र से यह भी जानकारी हासिल की कि किसानों को फोन द्वारा बुलाया जा रहा है या नहीं और कड़े निर्देश दिए कि किसानों को फोन से सूचित करें और उनके ध्यान को अधिक से अधिक मात्रा में खरीदें।