उत्तर प्रदेश देवरिया

रहस्यमय हाल में युवक को लगी गोली, मेडिकल कालेज रेफर

 

जिला संवाददाता देवरिया। जिले के एकौना थाना क्षेत्र के एक गाँव मे बुधवार की रात लगभग 10 बजे एक युवक को रहस्यमय हाल में गोली लग गयी। घटना तब हुई जब वह अपने घोठे पर था। गोली से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ऑपरेशन तमंचा चला रही है और ऐसे हालत में कहीं किसी को गोली लग जाय तो ऑपरेशन सफल नहीं कहा जा सकता। युवक को गोली चाहे जैसे लगी हो लेकिन वह अपने पट्टीदार पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। सवाल यह भी उठ रहे कि यदि कोई दूसरा व्यक्ति गोली मारता तो पैर में क्यों मारता। वह तो सीने में ही ठोक देता। बहरहाल पुलिस आरोपी पट्टीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी निवासी अश्वनी यादव उर्फ पप्पू यादव (28) पुत्र अशोक यादव बुधवार की रात लगभग 10 बजे गांव के बाहर बने अपने घोठे पर बैठा था। अचानक रहस्यमय हाल में उसके पैर में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर अगल बगल के लोग एकत्रित हो गए। गांव वाले घायल को सीएचसी रुद्रपुर ले गए। चिकित्सकों ने देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वह अपने चाचा पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है।  उधर चाचा लालमन यादव ने कहा कि घटना के समय वह अपने घर पर भोजन कर रहे थे। बंटवारे के विवाद के कारण फर्जी फंसाया जा रहा है।  एकौना पुलिस ने घायल के चाचा लालमन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!