Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

जसपुरा ब्लॉक कार्यालय में आने वाले चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई

 

जनपद बांदा।

जसपुरा। जिला कांग्रेस कमेटी बाँदा(उप्र) द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तैयारी हेतु 232 तिन्दवारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जसपुरा ब्लॉक कांग्रेस की समीक्षा एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों से विचार विमर्श किया। जसपुरा कांग्रेस के ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह गौर ने बाँदा के नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे ‘लालू’ का भव्य स्वागत किया। जहाँ पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा जाति धर्म के नाम पर लड़ाने वाली ताकतों को कांग्रेसी बेनकाब करेंगे। जसपुरा ब्लॉक कांग्रेस की संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ बाँदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे ‘लालू’ नें कांग्रेस संगठन की समीक्षा की, सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों से विचार-विमर्श किया, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कार्य करने को कहा। समीक्षा बैठक में बाँदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे ‘लालू’, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय सिंह शानू, जिला महासचिव रामहित निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह गौर,मोनू खान, रामसनेही पाल, चंद्रभूषण सिंह चौहान, कालिका प्रसाद पाल, कांग्रेस नेता रामरूप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आतम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशिकांत अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ संतोष सैनी, कांग्रेस नेता देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, अशोक सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सफकत उल्ला खां सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!