जनपद बांदा।
खबर जनपद बांदा से है जहां पर कुछ लोगो के द्वारा जबरन कब्जे को लेकर जनपद बांदा के अशोक लाट परिसर में अनशन किया जा रहा है। पूरा मामला जनपद बांदा के ग्राम पुनाहूर राजाराम कुशवाहा का पुरवा , तहसील अतर्रा , थाना बिसंडा का है जहां पर कुछ लोगो द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और पीड़ितों द्वारा मना करने पर उनके साथ अभद्रता की जा रही है और महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ किया गया है।पीड़ितों द्वारा बताया गया की जब हम लोगो ने 112 डायल करके पुलिस बुलवाई तो वो भी उन्ही लोगो की तरफदारी करने लगे और जब थाना में शिकायत करने गए तो थानेदार ने भी कोई बात नही सुनी और हम लोगो को बाहर कर दिया। आपको बता दे की पीड़ित लोगो द्वारा प्रशासन के हर अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई गई है लेकिन प्रशासन भी मौन होकर तमाशा देख रहा है। पीड़ित लोगो की प्रमुख मांगे हैं की संबंधित सीलिंग गाटा संख्या से दबंगों का अवैध कब्जा हटवाया जाए, पुरानी रास्ता से दबंगों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया जाए तथा 1 वर्ष से पीड़ितों द्वारा परेशान होने पर अधिकारियों ने बात नही सुनी उसके लिए उन पर भी कार्यवाही की जाए तथा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने पर दबंगों के ऊपर कार्यवाही करके उन्हे जेल भेजा जाए।
Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार