उत्तर प्रदेश बांदा

न्याय के लिए काफी दिनों से कर रहे प्रदर्शन, प्रशासन मौन

 

जनपद बांदा।

पूरा मामला जनपद बांदा के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अशोक लाट परिसर का है जहां पर कुछ पीड़ित लोगों के द्वारा किया जा रहा है अनिश्चित कालीन आमरण अनशन। आपको बता दे की पूरा मामला यह है की 17/12/2020 को प्रशासन द्वारा हटेटी पुरवा,पथरिया खदान बांदा में 40 से 50 मकान जमीजोद किए गए थे जिससे महिलाए व उनके बच्चे परिवार सहित बेघर होकर इधर उधर भटकने के लिए मजबूर हो गए है और अब उनके पास रहने के लिए कोई जगह नही है और न ही उनके रहने के लिए प्रशासन द्वारा कोई जगह या स्थान निर्धारित करके दिया गया है।इसलिए वो सब प्रशासन के आगे मजबूर होकर अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठ गए थे लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही नही हुई। आपको बता दे इनकी समस्या को लेकर इनके साथ शालिनी पटेल ने भी हाल ही में प्रदर्शन किया था जिससे उनको न्याय मिल सके।आपको बता दे अनशन करते समय तीन लोगो की तबियत अचानक गंभीर हो जाने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है और शालिनी पटेल द्वारा चिकित्सीय अधिकारियों से बात करके उनका अच्छे से इलाज कराया जा रहा है।जानकारी से पता चला कि पीड़ितों ने प्रशासन के हर अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई लेकिन फिर भी कोई उनको न्याय नहीं दे पा रहा है।

Crime 24 Hours
संवाददाता – विकाश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!