फतेहपुर

लोहिया वाहिनी ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

लोहिया वाहिनी ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

छिवलहा-पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने समारोह पूर्वक उनका जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की समारोह में बच्चे भी शामिल हुए।यह कार्यक्रम हथगाम ब्लॉक के कसरांव मोड़ पर एक विद्यालय में आयोजित हुआ।
कसराव मोड़ सेमरामानापुर स्थित उर्मिला देवी सरस्वती ज्ञान मंदिर में लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस समारोह मनाया गया।कार्यक्रम स्थल को गुब्बारों से सजाया गया और केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की गई।युवाओं ने संकल्प लिया कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों से अनुरोध किया जाएगा और अखिलेश यादव द्वारा कराए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर,जिला उपाध्यक्ष सुशील यादव के अलावा युवा सपा नेता अभय यादव,दिनेश यादव,रोहित कुमार, राजेश यादव,अनुज साहू,राजा मौर्य, संदीप मौर्य,इंद्रसेन मौर्य,मुलायम सिंह यादव,मनीष मौर्य,रमेश मौर्य, प्रवीण यादव,रोहित यादव आदि अनेक युवा कार्यकर्ताओं के साथ साथ बच्चे भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!