Breaking News उत्तर प्रदेश हेल्‍थ

डॉक्टर्स को धरती का भगवान माना जाता है डॉक्टर्स डे स्पेशल

स्वतंत्र विचार

डॉक्टर्स को “धरती का भगवान” माना जाता है, क्योंकि भगवान के बाद डॉक्टर ही किसी भी व्यक्ति को नया जन्म देता है और किसी भी व्यक्ति की जिंदगी के प्रति उम्मीद जगाता है। डॉक्टर न सिर्फ मनुष्य के जन्म होने में मद्द करता है, बल्कि वह किसी व्यक्ति को मृत्यु से भी बचाता है।

डॉक्टर लोगों को दवाई लेने से ज्यादा खुद का ख्याल रखने और खुद के जीवन से प्यार करना सिखाते हैं। वहीं माता-पिता के बाद एक डॉक्टर ही होते हैं जो हमारी जिंदगी की बेहद ईमानदारी और निस्वार्थ ख्याल रखते हैं।

इसलिए डॉक्टरों के महत्व को समझने के लिए एवं डॉक्टर्स के जीवन बचाने के प्रति त्याग और समर्पण को सम्मान देने के लिए हमारे भारत देश में हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर्स डे कई और देशों द्धारा भी अलग-अलग तारीखों में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!