उत्तर प्रदेश फतेहपुर

हारे हुए प्रत्याशी को मिला प्रमाण पत्र, डीएम से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार

हथगांव-ग्राम पंचायत सदस्य पद के चार प्रत्याशियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है।
प्रत्याशियों ने कहा कि चुनाव हम जीते लेकिन अनियमितता कर हारे हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया।
प्रत्याशियों ने जिलाधिकारी से लिखित रूप से शिकायत कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।

हथगाम ब्लाक के ग्राम पंचायत कसरॉव के वार्ड
संख्या एक से ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्यासी मंहगू कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़े थे।
उन्हें 99 मत मिले।
वही राजकुमार को 80 मत मिले।
जिससे वह चुनाव जीते लेकिन जीत का प्रमाण पत्र राजकुमार को सौंप दिया गया।
इसी प्रकार प्रत्याशी राम किशोर ने बताया कि ग्राम पंचायत कसराव से वार्ड संख्या 13 से ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव लड़े। जिसमें उन्हें 114 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंदी प्रत्याशी इंद्रराज को 82 वोट मिले। उन्होंने बताया कि मतगणना में वह चुनाव जीते लेकिन जीत का प्रमाण पत्र इंद्रराज को दे दिया जाए।
इसी प्रकार विनोद कुमार व रामकली ने बताया कि वह भी ग्राम पंचायत कसरॉव से वार्ड संख्या 8 व वार्ड संख्या 14 से निर्विरोध चुने गये। लेकिन जीत का प्रमाण पत्र उन्हें नहीं दिया गया। विनोद ने बताया कि जीत के बावजूद प्रमाण पत्र उन्हें ना देकर अमरनाथ को दे दिया गया। तो वहीं रामकली का कहना है कि वह भी निर्विरोध चुनी गई लेकिन जीत का प्रमाण पत्र सुरेखा को दे दिया जाए।
बताया कि जबकि इनके नामांकन पत्र निरस्त हो गए थे। सभी प्रत्याशियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर रजिस्टर तलब कर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सही परिणाम घोषित करा कर प्रमाण पत्र निर्गत कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!