खखरेरू खागा फतेहपुर

खखडेरू सी एच सी में स्वास्थ्य सुविधाएं चल रही राम भरोसे,भटक रहे मरीज

खागा ( फतेहपुर)खखडेरू सी एच सी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे ,मरीज खा रहे दर दर की ठोकरें। और उच्चाधिकारी डाक्टरों की लापरवाहियों के चलते ओ पी डी बन्द होने के बावजूद फार्मासिस्ट द्वारा इमरजेंसी दवाओं का वितरण किया जा रहा है।तथा दांत के डाक्टर शोएब रफत के सहारे बैसाखी की भांति सी एच सी अस्पताल चल रहा है। जिससे विभाग के प्रति मरीजों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
खागा तहसील क्षेत्र के खखडेरू सी एच सी अस्पताल में सुविधाओं के बावजूद उच्चाधिकारियों के लापरवाहियों के चलते मरीजों को डाक्टरों के अभाव में उपचार हेतु भटकना पड़ रहा है। बताया जाता है कि यहां पर तैनात डाक्टरों के भरोसे में आसपास के गरीब निसहाय मरीज उपचार हेतु आते हैं। और डाक्टरों के नदारत रहने पर इधर उधर भटकते रहते हैं।वही स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद दांत के डाक्टर शोएब रफत ने बताया कि डाक्टर संजय सोनकर इलाहाबाद में है। और डाक्टर राजीव राव की ड्यूटी कोविड 19 के कारण थरियांव कोविड सेंटर में लगी है।तथा डाक्टर अजय सिंह व कमलेश सिंह यादव कोरोना से पीड़ित हैं। और इन्होंने बताया कि इस कारण से कोई डाक्टर मौजूद नहीं है।

error: Content is protected !!