Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

सोमवती अमावस्या के अवसर पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर दीर्घायु व सुख समृद्धि की किया कामना

सोमवती अमावस्या के अवसर पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर दीर्घायु व सुख समृद्धि की किया कामना

खागा (फतेहपुर)सोमवती अमावस्या के अवसर पर तहसील क्षेत्र के सवंत गांव की सौभाग्यवती महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति व पुत्र एवं परिवार की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना किया।
खागा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड हथगाम अन्तर्गत सवंत गांव की सौभाग्यवती महिलाओं ने सोमवार की सुबह हरे पीले वस्त्र धारण कर पूजा सामग्री के साथ पीपल वट वृक्ष के पास पहुंचकर पूजा अर्चना के बाद वृक्ष की 108 बार परिक्रमा किया। और अपने पति, पुत्र की दीर्घायु व परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया।वही खुशबू तिवारी,सरोज तिवारी,रश्मी तिवारी,पप्पी तिवारी,गोरे अवस्थी,सुनीता तिवारी,सुशीला अवस्थी सहित वृद्ध बुजुर्ग महिलाओं ने पूजा अर्चना करते हुए बताया कि पीपल वट वृक्ष की पूजा अर्चना व परिक्रमा के बाद सोमवती अमावस्या की कथाएं सुनी जाती है। और कन्याओं को दान दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
गांव के आचार्य पंडित संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। और इन्होंने बताया कि गणितीय सिद्धांत के अनुसार सोमवार को अमावस्या वर्ष में एक अथवा दो बार ही हो सकता है। लेकिन समय चक्र के अनुसार अमावस्या का सोमवती होना बिल्कुल अनिश्चित है।तथा इन्होंने बताया कि हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या का एक विशेष महत्व होता है। और सोमवती अमावस्या के दिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे/तुलसी माता की 108 परिक्रमा लगाते हुए कोई भी वस्तु या फल दान करने का संकल्प लेती है।तथा पति, पुत्र की दीर्घायु व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती है।
Crime24hours/राजेश प्रकाश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!