कासगंज

प्रभारी मंत्री द्वारा प्रेसवार्ता आज। समस्त पत्रकार बन्धु आमंत्रित

प्रभारी मंत्री द्वारा प्रेसवार्ता आज। समस्त पत्रकार बन्धु आमंत्रित।
कासगंज: उ0प्र0 सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर आज शुक्रवार 19 मार्च 2021 को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश सरकार की 04 वर्ष की उपलब्धियों के परिपेक्ष्य में पूर्वान्ह 11 बजे से संबोधन किया जायेगा। जिसका कासगंज ब्लाक परिसर में आयोजित भव्य समारोह में एलईडी द्वारा सजीव प्रसारण किया जायेगा।
तत्पश्चात मा0 राज्यमंत्री पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन/प्रभारी मंत्री जनपद कासगंज श्री अनिल शर्मा जी द्वारा कासगंज ब्लाक परिसर में ही समस्त प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता की जायेगी। जिसमें उ0प्र0 सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ पत्रकार बन्धुओं से जानकारी साझा की जायेगी।
उक्त भव्य समारोह एवं प्रेस वार्ता में जनपद कें समस्त पिं्रट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!