कासगंज

योजनाओं का लाभ लेने को मत्स्य उद्यमी अपना पंजीकरण अवश्य करा लें

योजनाओं का लाभ लेने को मत्स्य उद्यमी अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
कासगंज: मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास प्राधिकरण कासगंज ग्रीश चन्द्र ने सूचित किया है कि मत्स्य विभाग उ0प्र0 द्वारा सभी जनपदों में मत्स्य उद्यमी का सर्वे डाटा आॅनलाइन पंजीकरण के माध्यम से तैयार कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जनपद कासगंज के समस्त प्रकार के उद्यमी जिसमें मत्स्य बिक्री, शिकार माही, नदियों में नाव चलाना, जाल बुनना, मत्स्य पैकिंग, मत्स्य बीज बिक्रेता, ग्राम समाज के तालाबों के पट्टा धारक, नीली क्रांति योजना, आर0के0वी0वाई0, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना द्वारा लाभांवित निजी भूमि के तालाब धारक या अन्य किसी भी योजना से किसी भी प्रकार के मत्स्य उद्यमी, उ0प्र0 फिश फार्मरस एप पर अपना आॅनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें। जनपद के समस्त मत्स्य उद्यमी अपने एण्ड्राइड फोन से प्ले स्टोर में यूपी फिश फार्मरस एप डाउनलोड कर पंजीकरण कर सकते हैं। मत्स्य उद्यमी किसी भी जानकारी के लिये विकास भवन के कक्ष संख्या-52 में स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में आकर या फोन नं0 9319948668 या 9758898532 पर संपर्क कर सकते
कासगंज: दुर्घटनाओं पर रोक लगाने  के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा सड़क सुरक्षा बढ़ाने हेतु तैयार किये गए इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस ऐप का प्रशिक्षण जनपद कासगंज में, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मौ0 सिबतैन के निर्देशन में दिया जा रहा है। आईरेड रोलआउट मैनेजर इज़हार अली द्वारा परियोजना से सम्बंधित विभागों  पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, राजमार्ग  विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर आइरेड ऐप के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह एप दुर्घटना/दुर्घटना मृत्यु को रोकने तथा दुर्घटनाओं के विवरण/आंकड़ों को संग्रह करने में बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सहायक होगा। इस परियोजना में पुलिस विभाग द्वारा दुर्घटना ग्रस्त स्थान पर पहुंचकर  आईरेड मोबाइल एप्लीकशन द्वारा दुर्घटना से सम्बंधित समस्त सूचनाएं भरी जायेंगी एवं सड़क दुर्घटना में इलाज सम्बंधित स्वास्थ सेवाएं तत्काल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा सकेंगी।
————
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!