Breaking News उत्तर प्रदेश खखरेरू फतेहपुर

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ क्षेत्रीय विधायक ने तेरह रोडो किया उद्घाटन

खखरेरू / फतेहपुर ::-

 

नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत बनी इंटरलाकिंग रोड़ों का क्षेत्रीय विधायक वा चेयरमैन द्वारा लोकार्पण कर जनता को सौंपा गया। इस दौरान नगर के अलग अलग वार्डों में जाकर वैदिक मंत्रोचारण के साथ करोड़ों की लागत से बनी तेरह रोड़ों का उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से नरौरा से प्राप्त धनराशि से 19 रोड़ों का निर्माण हुआ है। जिसमें से तेरह रोड़ों का लोकार्पण विधायक कृष्णा पासवान एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चंद्र केशरवानी ने पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान नगर की जनता ने क्षेत्रीय विधायक वा चेयरमैन का माला पहना कर स्वागत किया। लोकार्पण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चंद्र केशरवानी ने कहा कि नगर में विकास कार्य अपनी प्रगति पर हैं आगे भी नगर पंचायत नगर के विकास कार्यों को करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पंचायत द्वारा नगर में काफी विकास कार्य कराए गए हैं। नगर के विकास के लिए शासन स्तर पर प्रयास कर बजट लाने के लिए प्रयासरत हूं। इस दौरान नगर के सभी सभासद समेत शुभम सिंह, अनिल सिंह,धीरेंद्र सिंह,गुड्डू केशरवानी,संदीप गुप्ता,आशीष मिश्रा,नीरज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Crime 24 hours/संवाददाता राज विश्वकर्मा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!