Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

बांदा, 26 फरवरी 2024

बांदा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत सोमवार को स्वयं सहायता समूह एवं एन जी ओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता की अध्यक्षता तथा भाजपा की जिला उपाध्यक्ष जागृति वर्मा के संयोजकत्व में स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ सम्मेलन का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र में माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एन जी ओ तथा स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन मालती बासू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा और सम्मान देने का काम किया है। महिलाओं की सुविधा के लिए उज्ज्वला योजना अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन, रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास, महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को विभिन्न योजना में आर्थिक ऋण और सहायता प्राप्त करा कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य करके महिलाओं के आत्म सम्मान तथा विश्वास को बढ़ाया है। अभियान के जिला संयोजक, भाजपा के जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सम्मेलन में आयी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं और बालिकाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है। इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, जिला उपाध्यक्ष भाजपा ममता मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, अर्चना शुक्ला, कार्यालय प्रभारी दिलीप तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours/ ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!