देवरिया

समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव बने वसीम अहमद लारी

देवरिया,

पार्टी के प्रति सक्रियता को देखते हुए मिली यह जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमति व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संतुति पर सोमवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विनीत कुशवाहा ने लेटर जारी कर लार क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी वसीम अहमद लारी को समाजवादी छात्र सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया हैं। वसीम अहमद को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपाइयों में खुशी का माहौल हैं।    इस संबंध में वसीम अहमद ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने हमें जिस उम्मीद के साथ यह जिम्मेदारी दी हैं मैं पुरी ईमानदारी से शीर्ष नेतृत्व के उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अपनी मेहनत के बदौलत पार्टी को और भी मजबूती प्रदान करूंगा।

वसीम अहमद के मनोनयन पर सपा नेता ओपी यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, साहू विशाल कुमार गुप्ता, पूर्व सभासद महफूज लारी, इमरान लारी, विनीत प्रजापति, पवन यादव, अजहर लारी, विकास खरवार, भानू कुशवाहा, सज्जू लारी, अविनाश चौहान, जीनू लारी, राजेश मोदनवाल, शाहिद रजा, शुभम कुमार गुप्ता, गोलू यादव, जिशान अली, रोहित राजभर, शाहिल, रंजीत यादव, रजत सिंह, संजय मोदनवाल सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!