Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

संजय सिंह बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं में छाई खुशी की लहर

बांदा, 15 सितंबर 2023

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को जारी जिला अध्यक्षों की सूची में अभी तक भाजपा जिला संयोजक रहे मिलनसार, सरल, सौम्य स्वभाव के संजय सिंह को भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
1984 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुड़ने के बाद 1988 से 1994 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे अतर्रा निवासी संजय सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनाए गए। पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रहने के बाद संजय सिंह 20 वर्ष तक भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य रहे। 2012 से लेकर तीन बार लगातार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद भाजपा के जिला महामंत्री रहे और फरवरी 2022 से लेकर अभी तक भाजपा के जिला संयोजक का दायित्व निभाते रहे। पूर्वजों से मिली राजनीतिक विरासत के फलस्वरुप 1995 से 2012 तक नगर पालिका में सभासद रहते हुए 2002 में उप चेयरमैन रहे संजय सिंह के परदादा ठाकुर मतोला सिंह जिन्होंने बांदा चित्रकूट जनपद में 1952 में जनसंघ की स्थापना की और 1962 में नरैनी विधानसभा सीट से जनसंघ से विधायक रहे। उन्होंने हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा, डिग्री कॉलेज अतर्रा, आयुर्वैदिक कॉलेज तथा बांदा डिग्री कॉलेज की स्थापना की। संजय सिंह के बाबा जगन्नाथ सिंह 1977 में बिंदकी विधानसभा से विधायक रहे और दो बार 1955 और 1965 में अतर्रा नगर पालिका के चेयरमैन रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा संजय सिंह को भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जनपद के भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। फोन के माध्यम से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर उन्हे माला पहनाकर तथा मुंह मीठा करा कर बधाई दे रहे हैं।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!