फतेहपुर

फतेहपुर रारा गौशाला में गौ माता का विधि विधान से हवन पूजन किया गया जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने गौ माता का माल्यार्पण कर गुड और चना खिलाया

फतेहपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद के विभिन्न अधिकारियों द्वारा समस्त अस्थायी / स्थायी गौ आश्रय स्थलों/कांजी हाउस/कान्हा गौशाला में संरक्षित गौ माता का सम्पूर्ण विधि-विधान से हवन पूजन कार्य सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने ब्लॉक भिटौरा के रारा गौशाला में गौ माता का माल्यार्पण कर गुड़ और चना खिलाया इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फतेहपुर डॉ० नवल किशोर द्वारा भी गौ-माता का विधि-विधान से हवन पूजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने बृहद गौ संरक्षण केन्द्र बैजानी में हवन पूजन उपरान्त गौ माता का माल्यार्पण कर गुड़, चना, फल आदि खिलाया । इसी क्रम में जिला विकास अधिकारी श्री प्रमोद सिंह चन्द्रौल द्वारा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र शाखा में गौ माता का हवन पूजन सम्पन्न कराया गया। अन्य अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न गौशालाओं पर गौ माता का पूजन अर्चन किया गया जिसमें सम्बन्धित गौ आश्रय स्थलों पर नोडल अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी / सम्मानित जनप्रतिनिधि/पंचायत सचिव एवं गौपालक, के साथ-साथ सभी सम्बन्धित कर्मचारियों ने जन्माष्टमी कार्यक्रम पर गौ पूजन सम्पन्न किया। हवन पूजन उपरान्त समस्त गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों को गुड, चना, फल आदि के साथ-साथ पौष्टिक आहार खिलाया गया।
इससे पूर्व जनपद की समस्त गौ आश्रय स्थलों की साफ-सफाई कराकर चूना एवं फिनायल आदि का छिडकाव किया गया। चरही आदि की सफाई, चूना पुताई का कार्य किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!