अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका उत्तर प्रदेश देवरिया

इस लाल ने तो कमाल कर दिया

देवरिया। जिले के प्रगतिशील किसान और भाजपा नेता लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा निवासी ठाकुर त्रिभुवन प्रताप सिंह के बेटे शाश्वत सिंह ने कमाल कर दिया। हाल ही में अमेरिका में आयोजित एक सेमिनार में इस होनहार ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करके भारत का मान बढ़ाया है।

इस होनहार ने अमेरिका में हाल ही में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मूट कोर्ट कंपटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर न सिर्फ गांव – जवार का बल्कि देश का भी मान बढ़ाया है।अहमदाबाद में कानून की पढ़ाई के अंतिम वर्ष उसे यह सफलता मिली जब जब भारत से अमेरिका में एक सेमिनार में गई चार टीमों में शाश्वत सिंह को दूसरा स्थान मिला।शाश्वत सिंह ने अमेरिका में अमेरिका की धरती पर ही अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध टैक्सास यूनिवर्सिटी तथा चाइना को भी सेमिनार में पछाड़ कर यह गौरव प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय कानून तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर हो रहे विभिन्न सेमिनार में प्रभावी प्रस्तुति पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों द्वारा शाश्वत सिंह को बहुत सराहना मिली है। पाकिस्तान के अटार्नी जनरल जो मूट कोर्ट कंपटीशन में बतौर जज अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्होंने भी भारत का पक्ष रख रहे शाश्वत सिंह की मुक्त कंठ से सराहना की तथा शुभकामनाएं व्यक्त की। अनतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय कानून का बहुत महत्व है। भारत में अंतरराष्ट्रीय कानून के एक्सपर्ट की भारी कमी है। शाश्वत सिंह ने बातचीत में बताया कि वर्तमान समय में मेरा लक्ष्य अपने ज्ञान कोश को बढ़ाना है। भारतीय प्रशासनिक सेवा हो या भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी इन लोगों को अंतरराष्ट्रीय कानून की जानकारी का होना भी बहुत जरूरी होता है। भारतीय अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए भी विदेश मंत्रालय को विदेश से एक्सपर्ट बुलाने पड़ते हैं। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय हैग में इंटरनेशनल लॉ कमिशन के साथ बतौर विद्यार्थी अपनी सेवा देने का अवसर भी प्राप्त होने वाला है। शाश्वत सिह ने बताया कि विश्व पटल पर भारत की धाक बढी है। अब भारतीय लोगों के साथ विदेश में सम्मान के साथ व्यवहार होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!