Breaking News उत्तर प्रदेश फतेहपुर

जन चौपाल के ज़रिए प्रदेश अध्यक्ष ने अल्पसंख्यको से किया संवाद

 

लोकतंत्र मजबूती के लिये अल्पसंख्यक समाज को अग्रिम भूमिका में आना होगा- शाहनवाज़

लोकसभा चुनाव में प्रदेश मे कांग्रेस जीतेगी सबसे अधिक सीटें

फ़तेहपुर ::- कर्नाटक चुनाव जीतने व सरकार बनाने के बाद कांग्रेस पार्टी बेहद उत्साह में है। लोकसभा चुनाव की नजदीकी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी नई ऊर्जा के साथ लोगो से संवाद में जुटी है। एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर लगातार चर्चा में है वही चुनावी राज्यो व लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार प्रचार प्रसार में है। जिसके क्रम मे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैंन शाहनवाज़ आलम ने जनपद का दौरा करते हुए कई जगह जन चौपाल के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज के लोगो से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ साथ प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने जनपद प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाह उल हक़,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी मोइन राइन के साथ तकिया चांद शाह स्थित दरगाह हज़रत चांद शाह की दरगाह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से चादर पेश की। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने जन चौपाल में अल्पसंख्यक समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए कहाकि ईवीएम, चुनाव पूर्व सत्ता की रैली , अस्तित्व के लिए जूझ रही राज्य स्तरीय पार्टी को मीडिया द्वारा बढ़ा चढ़ा कर कांग्रेस के मुकाबले नाम से हटकर प्रचार करना एक सोची समझी साजिश है। अफवाह फैलाकर वोट के महत्व कम करने व कांग्रेस को कमज़ोर करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि संवैधानिक अधिकार से वंचित समाज जो सपा और बसपा के शासन में शामिल रहा वह इन पार्टियों को अब पसंद नहीं कर रहा। जिस दिन अल्पसंख्यक समुदाय कांग्रेस की ओर मजबूती से चुनाव के लिए खड़ा हो गया उसी दिन आर्थिक सामाजिक रूप से कमज़ोर, वंचित और शोषित समाज कांग्रेस के साथ खड़ा हो जाएगा। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज को अग्रिम भूमिका में आने का आह्वान करते हुए कहाकि यही वोट बैंक होगा जिससे सत्ताधारी पार्टी और क्षेत्रीय पार्टी चिंतित हैं। तकिया चांद शाह के अलावा पनी, खेलदार, खलील नगर, कजियाना, व त्रिलोकी पुर में भी जन चर्चा के ज़रिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अल्पसंख्यक समाज एव अन्य समाज के बौद्घिक वर्ग , व्यवसाई , छात्रों के साथ संवाद किया गया। बैठक में बिंदकी नगर पालिका से कांग्रेस पार्टी से जीते सभासद मुन्नी (राजू रज़ा ), सदर नगर पालिका के पनी वार्ड से प्रत्याशी नफीस खां का स्वागत किया गया। इस मौके पर मौलाना फैजान अहमद, जिला चेयरमैन शोएफ कुरैशी, शहर चेयर मैन आमिर जमा खान , वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशाद अहमद, अब्दुल हफीज शकीला बानो , नेहाल अहमद, मोहम्मद अजीज ,परवेज मोहम्मद ,शमशाद व्यवसाई ,सलीम खान , निहाल अहमद अहमद आदि मौजूद रहे।

Crime24hours/संवाददाता रोहित सिंह चौहान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!