Breaking News उत्तर प्रदेश गोरखपुर राजनीति राज्य

विधान सभा की भांति नगर निकाय की हर सीट जीतना है-योगी

गोरखपुर से पांडे एन डी देहाती

बुधवार को गोरखपुर के रानीडीहा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विधान सभा चुनाव में सभी सीटें भाजपा ने जीतीं वैसे ही नगर निकाय के चुनाव में हर सीट जीतना है।
उन्होंने टिप्स देते हुए कहा कि पदाधिकारी सुबह-शाम डोर टू डोर जनसंर्पक करें। दोपहर में सामाजिक टोली के रूप में अलग अलग वर्गों यथा अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, उद्यमी आदि के साथ बैठक कर संवाद करें। कोई भी समुदाय छूटना नहीं चाहिए। हर व्यक्ति तक मजबूत कानून व्यवस्था और विकास से आए बदलाव का संदेश पहुंचना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। हर कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने सभी सांसदों, विधायकों को एक तरह से लक्ष्य देते हुए कहा कि सांसद-विधायक अपने अपने क्षेत्र के निकाय में पार्टी प्रत्याशी की जीत दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी निकाय चुनाव में लगाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए।
दोपहर एक बजे से शुरू बैठकों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री ने एक-एक घण्टे कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर जिलों के नगर निकायों में अब तक हुई चुनावी तैयारियों की जिलेवार चुनाव संचालन समिति के लोगों विस्तार से जानकारी ली। ये सभी बैठकें भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर हुईं। इन बैठकों के बाद सीएम आशीष मैरेज हाल में पांचवीं बैठक करने पहुंचे। यह बैठक गोरखपुर नगर निगम चुनाव पर केंद्रित रही। बैठकों में प्रत्याशियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद सीएम योगी ने कहा कि इस बार के नगर निकाय चुनाव में आपके साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार की ताकत है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन वाली सभी बैठकों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, निकाय चुनाव क्षेत्रीय संयोजक विश्वजितांशु सिंह आशु मौजूद रहे। इसके अलावा जिलेवार बैठकों में संबंधित जिले के सांसद, सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रत्याशीगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, निकाय संयोजक, निकाय प्रभारी, निकाय चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!