Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता

तिंदवारी (बांदा) 14 अप्रैल 2023

भारतीय और भारतीय विचार दर्शन के सहज आदर्श, भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ उन्हें नमन कर याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को कस्बे के शंकर नगर वार्ड में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के अंतिम व्यक्ति तक न्याय व अधिकारों को सुनिश्चित करने वाले संविधान के शिल्पी बाबासाहब अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर अयोजित समरसता भोज में सभी ने एक साथ बैठकर खिचड़ी खाई। यहां मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सुख व सुविधाओं को त्याग कर बाबा साहब ने वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श व विचार निरंतर हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे। बाबासाहेब आंबेडकर एक व्यक्ति नहीं थे, वे एक संकल्प का दूसरा नाम थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी ने कहा कि वे हर अमानवीय घटना के खिलाफ आवाज उठाने वाले महापुरुष थे। पूर्व नगर अध्यक्ष अतुल दीक्षित ने कहा कि उनको भारत की सीमाओं में बांधना सही नहीं है। हमें उनको विश्व मानव के रूप में देखने चाहिए।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक रत्ना गुप्ता, किसान मोर्चा पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन द्विवेदी,शासकीय सभासद देवीदीन कुशवाहा, गयादीन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष डॉ मयंक शर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता बिल्लू, मंडल महामंत्री नरेंद्र शुक्ला, विनोद गुप्ता माही, नंदकिशोर विश्वकर्मा, रोहित शुक्ला, भोला वर्मा, मेवालाल वर्मा, चंदन वर्मा, छोटेलाल वर्मा, चुन्ना वर्मा, दुर्गेश श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व बाबा साहेब के अनुयाई उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!