Breaking News उत्तर प्रदेश खखरेरू फतेहपुर

पूर्व विधायक ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर दिया भाईचारे का संदेश

 

खखरेरू / फतेहपुर ::- 

थाना नगर पंचायत खखरेरू के अन्तर्गत ग्राम सभा ऐमापुर में भाजपा नेता व पूर्व विधायक करण सिंह पटेल द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धाता व खखरेरू के सभी पत्रकारों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।जिसमें कि पूर्व विधायक करणसिंह ने आए हुए सभी लोगों का अबीर ,गुलाल एवं फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। जनपद के बिंदकी क्षेत्र से पूर्व विधायक करण सिंह पटेल ने आज अपने पैतृक गांव ऐमापुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोगों द्वारा होली गीत,फाग गाते गाकर लोगों का मनोरंजन किया तथा अबीर गुलाल के साथ एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम आयोजन पर सभी लोगों ने आनंद का अनुभव किया। और यह चर्चा का विषय रहा कि हमारे हिंदू धर्म में त्योहार की संख्या बहुतायत होने के बावजूद त्योहारों को पहले जैसा नहीं मना पाते जिसका प्रमुख कारण आपस में सौहार्द की कमी है। लोगों ने कहा कि इस कार्यक्रम आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में एक संदेश दिया गया कि होली का कार्यक्रम हमेशा ऐसे ही मनाना चाहिए‌। जिससे सभी लोगों को एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता रहे ।और हम लोग आपस की बुराइयों को भूल कर एक दूसरे को गले लगा कर भाईचारे के साथ इस त्योहार मनायें।जिससे आने वाली पीढ़ी में भी भाई चारा बना रहे।
इस मौके में जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी , पूर्व ब्लॉक प्रमुख बुद्दा महाराज ,बब्बू तिवारी धाता मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह , नितिन सिंह आदि भाजपा नेताओं सहित क्षेत्र के कुबेर सिंह, विक्रम सिंह, विकास सिंह ,धर्मेंद्र सिंह ,धर्म सिंह, चंदन सिंह, अनिल सिंह, शिव सिंह, सूरज सिंह , आकाश सिंह रितिक सिंह ,ध्रुव सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Crime24hours/संवाददाता राज विश्वकर्मा 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!