खागा फतेहपुर

प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस, महिलाओं ने मिलकर काटा केक

छिवलहा-हथगांव शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छिवलहा प्रथम में सोमवार 8 मार्च को धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।जिसमे मीना मंच के माध्यम से smc महिला सदस्यों व महिला अभिभावक समूह के साथ जगरूकता चौपाल लगाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में SMC सदस्य श्रीमती रोशनी सोनी पत्नी देवेन्द्र सोनी के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व विद्यालय की महिला अध्यापिकाओं के साथ केक काटकर महिला दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की।
विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक करते हूए शपथ दिलाई कि अब से हम हमेशा हर स्त्री के प्रति स्नेह,प्रेम एवं आदर का भाव रखते हुये अपनी बच्चियों को हर हाल में शिक्षित करेंगे ताकि उन्हें समाज मे कभी विषम परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।बाद में वहाँ बैठी सभी महिलाओं से “नारी में शक्ति अपार है,नारी ही श्रष्टि का आधार है,नारी का हमेशा सम्मान करें क्योंकि नारी ही नर के जीवन का आधार है”का नारा लगवाया।

कार्यक्रम के समापन में श्रीमती रोशनी सोनी ने महिलाओं पर एक कविता पढ़ते हुए कहा कि सभी महिलाओं को स्वयं जागरूक होकर अपने से जुड़ी सभी महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहिए।केंद्र व प्रदेश की सरकारें महिलाओं को आगे बढाने के लिए अभियान भी चला रही है।जिसका हमे पूरा लाभ उठाना चाहिए।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार त्रिपाठी,अध्यापिका नीलम वर्मा,सलोनी दुबे, अभिभावक महिलाएं राधा देवी,संगीता देवी,लक्ष्मी देवी,सरोज देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।

देवेन्द्र सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!