Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

भाकियू ने बैठक कर समस्याओं का मांग पत्र एसडीएम को सौंपा

 

खागा / फतेहपुर ::- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक आवश्यक बैठक तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को लिखित प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण करने हेतु मांग किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मांग पत्र में कहा है कि ब्लाक धाता के ग्राम पलवा मजरे सरसौली में गाटा संख्या 80,70,74,54 की पैमाइस 6 बार की गयी जिसमें हर बार अवैध कब्जा पाया गया।आज तक कब्जा मुक्त नहीं पाया गया।यदि 19 फरवरी 2023 तक कब्जा मुक्त नहीं पाया गया तो 20 फरवरी 2023 को भारतीय किसान यूनियन धाता ब्लाक में महापंचायत करेगा।धाता ब्लाक के ग्राम अजरौली में लगभग 800 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है। जिसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया। सभी ग्राम पंचायतों में अन्ना पशुओं की समस्या सतत बनी हुई है उस पर कठोर कदम उठाए जाए। ग्राम धाता के सिहारी पट्टी में ताला भी नंबर 271 मैं अवैध कब्जा की शिकायत कई बार करने के बावजूद भी सरकारी भूमि की सरकार स्वयं कबजा मुक्त नहीं करा पा रही है कारण बताया जाए। ब्लॉक धाता में दिनांक 20 फरवरी 2023 को महापंचायत में विद्युत विभाग, जल निगम ,खाद्यान्न, रसद विभाग राजस्व विभाग सभी विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं जवाबदेही आवश्यक होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!