Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी धाम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला को संबोधित करते उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद

 

बांदा – डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी धाम जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला कार्यशाला में राजनीतिक प्रस्ताव पास करते हुए कृषि क्षेत्र, अनुशासन एवं संगठन, सरकार और संगठन के अलावा आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, निकाय संयोजक तथा आईटी सेल के पदाधिकारियों हेतु अपेक्षित जिला कार्यशाला का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। 3 सत्रों में आयोजित कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की रीतियो, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से करते हैं। उन्होंने कहा कि आदमी निर्भर भारत बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा युवाओं, महिलाओं और किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए चिंता की गई है। उन्होंने मोटे अनाज के बारे में प्राथमिकता के आधार पर आमजन को जागरूक कर उसे जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन में काम करते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ता का कर्तव्य है। कार्यशाला के दौरान राजनैतिक प्रस्ताव पेश करते हुए जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने कहा कि अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के साथ ही साथ समरसता, सद्भाव और सुशासन की स्थापना के लक्ष्य की ओर भारतीय जनता पार्टी अग्रसर है। सशक्त व समृद्ध राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को बलवती बनाए रखने की भावना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार भारतीय संस्कृति व सभ्यता का डंका पूरे विश्व में बजाने का काम कर रही है। उन्होंने राजनैतिक प्रस्ताव के अंतर्गत ढांचागत उन्नयन और सहज जनजीवन, कानून व्यवस्था, अपराध मुक्त जिला, औद्योगिक क्रांति के नए युग का सूत्रपात, कृषि में गुणवत्ता सुधार और संपन्न अन्नदाता, बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन महिला सशक्तिकरण व युवा कल्याण साहित्य सांस्कृतिक उत्थान एवं पर्यटन प्रोत्साहन प्रकाश डाला। जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता द्वारा प्रस्ताव का समर्थन एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि बिना सुरक्षा के विकास संभव नहीं है। प्रदेश से लेकर जिले तक कानून का राज स्थापित हुआ है। भ्रष्टाचार, जातिवाद, संप्रदायवाद पर निर्णायक प्रहार किए जाने से आम जनता को राहत मिली है। गरीब व कमजोर वर्ग के साथ व्यापारियों, महिलाओं में सुरक्षा का भाव के स्थापित हुआ है। उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक नगरी काशी विश्वनाथ और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि निर्माण का कार्य प्रगति पर है। बुंदेलखंड में चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र का विकास कराया जा रहा है। काशी तमिल संगम प्रधानमंत्री जी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर रहा है। जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवा में पार्टी के दिवंगत पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह परमार, पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद त्रिपाठी तथा स्वतंत्रता सेनानी सांवले प्रसाद आर्य के निधन पर शोक प्रचार के माध्यम से 2 मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। तीसरे सत्र में जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत द्वारा आगामी कार्य योजना प्रस्तुत की गई। जिला कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने आगामी कार्य योजना समझाते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने किया।
कार्यशाला में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडे,राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, सेक्सी उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, कृषि अनुसंधान सदस्य भारत सरकार बलराम सिंह कछवाह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव तथा लवलेश सिंह, माता बदल प्रजापति, संतु गुप्ता, पंकज रैकवार, दिनेश यादव, डॉक्टर देवेंद्र भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राम प्रसाद सोनी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, अजीत प्रकाश गुप्ता, किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, उत्तम सक्सेना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष नायक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमनारायन पटेल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, प्रदुम नरेश आजाद, जिला संयोजक आईटी निखिल सक्सेना, दीपक राजपूत, दिलीप तिवारी, शिव शंकर भोले, सुधीर त्रिवेदी, धनंजय चौधरी, नरेश शुक्ला, शैलेंद्र जयसवाल, पीएन वर्मा, राजेश सेन, धीरेंद्र सिंह धीरु, श्याम बाबू पाल, राजभवन उपाध्याय, रामकृष्ण शुक्ला, अमित निगम, रंजीत सिंह, संतोष बाथम, सुधीर सिंह, राकेश मिश्रा, देवा त्रिपाठी, सुधीर गर्ग, राम गोपाल साहू, अमित सेठ भोलू, पूर्व चेयरमैन राज कुमार राज, आशीष सिंह चंदेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!