Breaking News उत्तर प्रदेश देवरिया लार

42 प्रधानों के हस्ताक्षर से आसनारायन सिंह की अध्यक्षता पर मुहर

लार ::-/ विकास खण्ड लार के प्रधान संघ अध्यक्ष आसनारायन सिंह की अध्यक्षी पर 42 ग्राम प्रधानों ने अपनी मुहर लगा दी। यह स्थिति तब आई जब दो दिन पूर्व प्रधानों के एक गुट ने नए प्रधान संघ का चुनाव कर महाल मंझरिया के प्रधान सुनील शाह को अध्यक्ष बना लिया था। सुनील साह वाले संगठन ने आसनारायन सिंह पर आरोप लगाया था कि प्रधानों के उत्पीड़न पर वे मुखर नहीं हैं। उत्पीड़न करने वालों का ही साथ देते हैं।
इधर अध्यक्ष आसनारायन सिंह को जब इस बात की जानकारी हुई कि लार में एक दूसरा प्रधान संघ भी बन गया तो उन्होंने 31 जनवरी को ब्लाक सभागार में प्रधानों की बैठक बुलाई। बैठक में 42 प्रधानों की लिस्ट जारी की गई जिन्होंने उनके प्रति अपना विश्वास जताया है।

धनगड़ा के प्रधान का बेवजह चालान

लार विकास खण्ड के धनगड़ा के प्रधान का पुलिस ने बेवजह चालान किया। उनके गांव में एक वर्ग के लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे थे, दूसरे पक्ष के लोग एतराज जता रहे थे इसमें प्रधान का क्या दोष? पुलिस बेवजह प्रधान का चालान की और दोनों संघ के अध्यक्ष उनकी सुधि भी नहीं लिए।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!