Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

संत विवेकानंद संदेश यात्रा का अतर्रा में हुआ भव्य स्वागत

बांदा (अतर्रा) 20 जनवरी 2023

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में प्रयागराज से चलकर आ रही विवेकानंद संदेश यात्रा का भाजपा मंडल अतर्रा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया गया। कस्बे के सहकारी समिति, सुभाष चौक एवं कई अन्य जगहों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आपको बताते चले कि इस दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई एवं माल्यार्पण किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद निराला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत विवेकानंद के जयकारे लगाए।
मंडल अध्यक्ष वेद निराला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की आत्मा भारतीय जीवन दर्शन को विश्व पटल पर गौरान्वित करने का कार्य किया है।
स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर हमारे देश के युवाओं को चलना चाहिए और अपने देश के लिए समर्पण की भावना रखना चाहिए।
स्वागत के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद निराला, महामंत्री दीनदयाल द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी, राजू त्रिवेदी, राममूर्ति शुक्ला, दिनेश गुप्ता, उदित नारायण द्विवेदी, राकेश गौतम, मेजर हरिओम त्रिपाठी, राहुल गौतम, ओम प्रकाश गौतम, ओम नारायण तिवारी, सरिता गुप्ता, मंजू चौरिहा, उमा चतुर्वेदी, लाला तिवारी, कमलेश यादव, राजेंद्र चौरसिया, शिव नरेश कुशवाहा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!