थाना बेलघाट गोरखपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेलघाट के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर थाना बेलघाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. प्रेमचन्द निषाद पुत्र राम जियावन निवासी ग्राम पोछिअहवा टोला नटुआ ज्ञानपार थाना झगहां जनपद गोरखपुर , 2. राजकुमार निषाद पुत्र रामदेव निषाद निवासी ग्राम पोछिअहवा टोला नदुआ ज्ञानपार थाना झगहां जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।विवरण- अभियुक्तगण द्वारा गांव देहात की भोली भाली जनता को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, जालसाजी कर धन अर्जित करते थे जिससे अपने व अपने गैंग के सदस्यो, परिवारजनो को भौतिक व बुनियादी लाभ पहुंचाते थे इनके जालसाजी षडयन्त्र व आपराधिक कृत्यो से जनता में भय व आतंक का वातावरण व्याप्त था जिसके क्रम में वादिनी मुकदमा द्वारा थाना बेलघाट पर मु0अ0सं0 141/2022 धारा 420,406,506 भादवि पंजीकृत हुआ बाद आरोप पत्र गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई जिन्हे मुखबिर की सूचना गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
Related Articles
महिला अपनी बच्ची सहित नदी में कूदने जा रही थी, पीआर बी 329 ने महिला बच्ची की बचाई जान
गोरखपुर, चिलुआताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर चक में रोहिन नदी पर बने पक्के पुल से महिला अपनी पुत्री सहित नदी में कूद कर जान देने का प्रयास कर ही रही थी कि अगल बगल के लोगो व समय से पहुंची पी आर बी के जवानो ने दोनो को सुरक्षित बचा कर घर पहुंचा दो […]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर होने वाला है आगमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 150 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी के घर भी जाएंगे मुख्यमंत्री गोरखपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दोपहर बाद गोरखपुर आ सकते हैं। दो दिनों में मुख्यमंत्री करीब छह विधानसभा क्षेत्रों में 150 करोड़ रुपये से अधिक के लागत की […]
पत्नी का प्रधानी चुनाव प्रचार दरोगा पर पड़ा भारी, सस्पेंड
देवरिया। एसपी से छुट्टी लिया। तबियत खराब का बहाना बनाया। गॉव पहुंचकर प्रधानी का चुनाव लड़ रही पत्नी का प्रचार करने लगा। मोबाइल का जमाना, किसी ने वीडियो बनाकर गोरखपुर भेज दिया। दरोगा की हेकड़ी समाप्त हो गयी। एसपी ने उसे सस्पेंड करके अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच बैठवा दिया। मामला गोरखपुर कोतवाली थाने में […]