देवरिया सलेमपुर

जी. एम.एकेडमी सलेमपुर में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव

देवरिया। जनपद के सलेमपुर नगर स्थित जी. एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज महान कवि सुब्रह्मण्यम भारती का जन्म दिवस भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय महाविद्यालय सुकरौली कुशीनगर के वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर कौशल तिवारी एवं जी. एम.एकेडमी के उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के द्वारा सुब्रह्मण्यम भारती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इसके पश्चात विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सुब्रह्मण्यम भारती जी के जीवनी एवं राष्ट्र में उनके योगदान पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भारती जी एक कुशल लेखक, कवि, शिक्षक एवं स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रोत्थान में लगा दिया। उन्होंने भारती जी की एक कविता हम मुक्त कंठ से कृषि के वंदन गायेंगे,

इसी क्रम में डॉक्टर कौशल तिवारी ने सुब्रह्मण्यम भारती जी के अभूतपूर्व योगदान की चर्चा बड़े ही मार्मिक ढंग से करते हुए बताया कि भारती जी जैसे ही अनेकों गुमनाम महापुरुष हैं, जिनके अभूतपूर्व योगदान से हम आज लाभान्वित हो रहे हैं।
विद्यालय के शिक्षक आशुतोष तिवारी ने सुब्रह्मण्यम भारती के जीवनी पर बहुत ही मार्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सभी भारतीय भाषाओं जैसे बंगाली, आसामी, उड़िया,कन्नड़,मलयालम, तेलगु, तमिल आदि पर एक मनोहारी चार्ट बनाया साथ में उत्तर प्रदेश में बोली जाने वाली भाषाएं जैसे हिंदी, भोजपुरी, अवधी, बुंदेलखंडी आदि पर भी बच्चो ने सुंदर चार्ट बनाया।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुनील गुप्ता, पंकज मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, आशुतोष तिवारी, प्रमोद कुमार, राकेश मिश्रा, पुरंजय कुशवाहा, अमूल्य रत्न श्रीवास्तव, विकास विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
प्रधानाचार्या डॉ संभावना मिश्रा ने सुब्रह्मण्यम भारती के कृतियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी अध्यापक, अध्यापिकाओ, छात्र, छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!