Uncategorized

रेनू राय के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी।

संजय कुमार मिश्र।

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।

प्रदेश की तेजतर्रार समाज सेविका रेनू राय के राष्ट्रीय गौरक्षा प्रकोष्ठ संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के भाजपाइयों में खुशी व्याप्त है। बता दें कि रेनू राय बहुत ही कर्मठ व जुझारू व्यक्तित्व की महिला हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल रह कर क्षेत्र व समाज की भलाई हेतु तथा पार्टी संगठन के लिए बहुत ही हितकर कार्य किए हैं, उनकी संगठन में निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार जी की अनुसंशा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह सिंगर के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय गौरक्षा प्रकोष्ठ संघ का महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, उनके प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिले में भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं में काफी प्रसन्नता व्याप्त है ।उत्कृष्ट समाजसेवी अधिवक्ता डॉ संजय कुमार मिश्र ने उनके मनोनयन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश व राष्ट्र की भलाई हेतु कार्य किए जाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!