Uncategorized

कुंडा सिविल कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला पंचतत्व में विलीन।

संजय कुमार मिश्र।

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।

सिविल वार कुंडा के पूर्व अध्यक्ष पंडित राम कृष्ण शुक्ल का आकस्मिक निधन गत दिनों उनके निजी निवास पर हो गया। जैसे ही अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ला जी के निधन का समाचार सुना, अधिवक्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई। श्री राम कृष्ण शुक्ला जी बहुत ही मृदुभाषी व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे ,जिनसे कुंडा सिविल कोर्ट का प्रत्येक अधिवक्ता स्नेहिल लगाव रखता था। आज उनके मृत शरीर को पूरे सम्मान के साथ राजघाट मानिकपुर में अंतिम संस्कार किया गया, अंतिम संस्कार के समय उनके दोनों पुत्र तथा परिवार के लोग और कुंडा दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता गण आचार्य राजीव शुक्ला, मोहम्मद नकवी ,करुणेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित रमाकांत शुक्ला,  रमाकांत तिवारी,वैभव पांडे ,सुधाकर तिवारी ,महामंत्री श्याम नारायण शुक्ल ,तथा सिविल वार के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव समेत अधिक संख्या में अधिवक्ता गण उनकी अंतिम यात्रा में उपस्थित रहे। उनके पुत्रों द्वारा  उन्हें मुखाग्नि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!