उत्तर प्रदेश

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
कासगंज: चैधरी दाताराम सिंह इण्टर कालेज अल्लीपुर बरबारा-कासगंज में वन स्टाप सेन्टर महिला कल्याण विभाग कासगंज की मैनेजर प्रियंका यादव के द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई, महिला एवं बाल सम्मान कोष, विवाह टास्कफोर्स, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देकर जागरूक किया गया। वन स्टाप सेन्टर की मनीषा पाठक ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताये। उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित योजनाओं 181-महिला हेल्पलाइन, 1090-वूमेन पावर हेल्पलाइन, 100 डायल, इमरजेंसी नं0 112, फायर ब्रिगेड 101, एम्बूलेंस-102, चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में बताया गया। महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी ललतेश चैहान ने कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना, महिला एवं बाल सम्मान कोष, विवाह टास्कफोर्स, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वन स्टाप सेन्टर की महिला आरक्षी सन्ध्या पाल, रतन कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ व छात्र, छात्रायें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!