उत्तर प्रदेश

नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगे जैविक उत्पाद स्टाल का किया निरीक्षण।

नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगे जैविक उत्पाद स्टाल का किया निरीक्षण।
कासगंज: आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़/जनपद के नोडल अधिकारी श्री गौरव दयाल ने  ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि विविधीकरण परियोजना उ0प्र0-यूपी डास्क द्वारा नमामि गंगे के अंतर्गत जैविक उत्पादों की बिक्री के लिये लगाई गई स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने
नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों के कलैण्डर का भी अनावरण किया।
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने जिले के 34 गंगा गांवों में कराई जा रही जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। जिला परियोजना समन्वयक संजीव कुमार शुक्ला ने नमामि गंगे योजना के 2588 कृषकों को पीजीएस प्रमाणित होने की जानकारी दी। जिला प्रभारी राजीव दीक्षित ने ग्राम मौजमपुर हुसैनपुर के कृषक कमरूद्दीन द्वारा स्टाल में लगाये गये जैविक उत्पादों की जानकारी दी।
नोडल अधिकारी ने जैविक खेती के बारे में पूंछताछ करते हुये जैविक उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा किसानों के जैविक उत्पाद को उचित बाजार और अच्छा मूल्य दिलाने के निर्देश दिये
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!