उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत  रविवार से 1 से 19 वर्ष तक के 07,04,740 बच्चों को घर घर जाकर खिलाई जायेगी एलबेंडाजोल की गोली।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत
रविवार से 1 से 19 वर्ष तक के 07,04,740 बच्चों को घर घर जाकर खिलाई जायेगी एलबेंडाजोल की गोली।

कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार 21 फरवरी से 02 मार्च 2021 तक 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिये सभी माता पिता और अभिभावक अपने बच्चों और किशोरियों को पेट के कीड़े मारने की गोली एलबेंडाजोल अवश्य खिलायें। यह गोली चबाकर खानी है। जिससे बच्चों में कुपोषण, एनीमिया व पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सके। इससे बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार होगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 21 फरवरी से 02 मार्च 2021 तक 01 से 19 वर्ष तक के 07 लाख, 04 हजार, 740 बच्चों और किशोरियों को आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी। गोली को चबाकर ही खाना है और आवश्यकतानुसार पानी पीना है। जिससे बच्चों में कुपोषण, एनीमिया व पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सके। इससे बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार होगा। 01 से 02 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली खिलाई जायेगी। आंतों में रहकर कृमि मानव शरीर के जरूरी पोषक तत्व खाते हैं। गंभीर कृमि संक्रमण से पेट में दर्द, दस्त, कमजोरी, उल्टी, भूख न लगना जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं। कृमि संक्रमण का सुरक्षित इलाज एल्बेंडाजोल गोली का उपयोग कर किया जा सकता है। कन्टेनमेंट जोन में डिवार्मिंग की कोई गतिविधि नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!