Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

मकान गिरने से एक ब्यक्ति दबकर घायल

मकान गिरने से एक ब्यक्ति दबकर घायल

खागा (फतेहपुर) तहसील क्षेत्र के महिचा मंदिर में बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिससे 1 व्यक्ति दब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची महिला शक्ति इंग्लिश में रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल व्यक्ति को बाहर निकाल दिया और एंबुलेंस सेवा से उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया।
खागा तहसील क्षेत्र के विकासखंड विजयीपुर अंतर्गत और खासमऊ गांव निवासी सचिन साहू पुत्र शिव भूषन कच्चा मकान भरभरा कर गिरने से दब गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बारिस के चलते कच्चे मकान गिरने से नीचे बैठे सचिन साहू दब गये। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों को होते ही मलवा हटाने में प्रयास करने लगे।तभी सूचना पर पहुंची महिचा मंदिर चौकी प्रभारी ने जे सी बी मशीन की मदद से किसी प्रकार से बाहर निकाल लिया। और देखा कि मलवे में दबने से गम्भीर चोटे आई हुई है। आनन-फानन में उपचार हेतु एम्बुलेंस सेवा से जिला अस्पताल भेजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!