अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म अमेरिका आगरा आन्ध्र प्रदेश इंग्लैण्ड इलाहाबाद उत्तर प्रदेश उत्तराखंड कानपुर कारोबार खेल गुजरात चीन जम्मू-कश्मीर टेक्नोलॉजी दिल्ली पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश मनोरंजन महाराष्ट्र राजनीति राजस्थान राज्य राष्ट्रीय रूस लखनऊ वीडियो संपादकीय सीतापुर स्थानीय खबरें हरियाणा हेल्‍थ

प्रियंका गांधी रामपुर के लिए रवाना, कई और नेताओं के भी पहुंचने की खबर

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रामपुर के लिए रवाना हो गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रियंका अपनी गाड़ी में रामपुर के लिए निकल चुकी हैं।

ता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान जान गंवाने वाले बिलासपुर के डिबडिबा गांव निवासी किसान नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रामपुर आने की खबर थी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सड़क मार्ग से उनके रामपुर होते हुए डिबडिबा गांव जाने की जानकारी दी गई थी। हालांकि प्रशासन के पास इसकी अधिकृत सूचना कल तक नहीं थी, ऐसा बताया गया।

गुरुवार को नवरीत सिंह का भोग और अंतिम अरदास है। इसमें शिरकत करने के लिए कई नेता पहुंच सकते हैं। प्रियंका गांधी के अलावा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के अलावा अन्य कई नेताओं के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

एसपी शगुन गौतम ने बताया कि हमें सिर्फ रामगोविंद चौधरी के आने के जानकारी मिली है। प्रियंका गांधी के आने की अधिकृत सूचना हमारे पास नहीं है।

 

error: Content is protected !!