अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म अमेरिका आगरा आन्ध्र प्रदेश इंग्लैण्ड इलाहाबाद उत्तर प्रदेश उत्तराखंड कानपुर कारोबार खेल गुजरात चीन जम्मू-कश्मीर टेक्नोलॉजी दिल्ली पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश मनोरंजन महाराष्ट्र राजनीति राजस्थान राज्य राष्ट्रीय रूस लखनऊ वीडियो संपादकीय सीतापुर स्थानीय खबरें हरियाणा हेल्‍थ

जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पड़ोसी देश द्वारा की जा रही लगातार गोलीबारी में इस साल अब तक चार जवान शहीद हो चुके हैं। सिपाही लक्ष्मण जोधपुर के रहने वाले थे।

प्रवक्ता के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को भी सुंदरबनी में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गर्ह।

हालांकि हमारे जवानों ने भी इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया, सिपाही लक्ष्मण एक बहादुर, प्रेरणादायी और समर्पित जवान थे। देश उनकी शहादत और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा को हमेशा याद रखेगा। इसी साल जनवरी में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हुए थे।

 

error: Content is protected !!